राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 का एग्जाम पूरा हो गया। दो दिन दो-दो पारियों में एग्जाम हुआ। अलवर में आज सुबह की पारी के एग्जाम में एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा। कर्मचारियों ने एक बार तो उसे सेंटर के अंदर एंट्री भी दे दी। फिर नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे बाहर निकाला गया। वहीं कई सेंटर पर कैंडिडेट्स देरी से पहुंचे, जिससे उनका पेपर छूट गया। बता दें कि अलवर जिले में परीक्षा के लिए 64 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं प्रशासन की ओर से भी लगातार मॉनिटरिंग की गई। चेंकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। दूसरी पारी का एग्जाम खत्म होने के बाद बस अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। ऐसे में बस स्टैंड पर भीड़ लग गई। सेंटर के बाहर नशे में बैठा रहा अभ्यर्थी SI भर्ती परीक्षा का शहर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनी का बड़ केंद्र पर भी सेंटर आया है। लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले जितेंद्र कुमार भी सेंटर पर एग्जाम देने पहुंचा था। शुरुआत में कर्मचारियों ने उसे अंदर प्रवेश दे दिया, लेकिन बाद में उसके नशे में होना सामने आया। इसके बाद उसे सेंटर से बाहर किया गया। वह करीब 20 मिनट तक सेंटर के बाहर भी बैठा रहा। 10 बजे के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं दी एंट्री आज पहली पारी के लिए एंट्री का समय सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया था, लेकिन 10:00 बजे के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे उनके एग्जाम छूट गए। बाल भारती स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो अभ्यर्थी मात्र 5 मिनट की देरी से पहुंचे, जिससे उन्हें प्रवेश नहीं मिला और उनका एग्जाम छूट गया। वहीं आर्य कन्या स्कूल, कंपनी बाग केंद्र पर 10:00 बजने से 2 मिनट पहले ही कर्मचारियों ने गेट के बाहर खड़े अभ्यर्थियों को आवाज लगाकर जल्द प्रवेश लेने के लिए सचेत किया। डमी कैंडिडेट पकड़वाने वाले को मिलेंगे 1 लाख रुपए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। पुलिस और केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की ओर से अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। इस दौरान जूते, चुन्नी और ज्वेलरी तक उतरवाकर एंट्री दी गई, जिससे किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी को रोका जा सकें। वहीं, नकल रोकने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) भी पूरी तरह सक्रिय है। डमी कैंडिडेट पकड़वाने के लिए SOG की ओर से 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाया जा सकें। --- ये खबर भी पढ़िए- अलवर में SI भर्ती परीक्षा, कई अभ्यर्थियों का एग्जाम छूटा:जूते, चुन्नी और ज्वेलरी उतरवाई; एंट्री टाइम खत्म होते ही केंद्रों के गेट बंद अलवर में पहले दिन (5 अप्रैल) की परीक्षा में देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। प्रवेश समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक था। जैसे ही 10 बजे का समय पूरा हुआ, गेट बंद कर दिए गए। (पढ़िए पूरी खबर)