अलवर के सिलीसेढ़ बांध के निचले हिस्से में भरे पानी में सोमवार शाम को पानी में डूबने से दिवाकरी निवासी 32 साल के युवक सुरेश जाटव की मौत हो गई। जो अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। दोस्त पानी में नहाने उतरे थे, लेकिन युवक सूखी जगह पर बैठा रहा। दोस्त पानी से बाहर आए तो देखा बाहर बैठा साथी नहीं था। उसके कपड़े बाहर रखे थे। अब मंगलवार सुबह से SDRF, सिविल डिफेंस ने सर्च शुरू किया। दोपहर करीब ढाई बजे उसका शव पानी में मिला है। दोस्तों के नहाकर बाहर आने पर मिले कपड़े जानकारी के अनुसार, दिवकारी निवासी सुरेश जाटव (32) अपने 5 दोस्तों के साथ सोमवार शाम सिलीसेढ़ घूमने गया था। सिलीसेढ़ के निचले हिस्से में बने पानी के भराव में 5 दोस्त पानी में उतरकर नहा रहे थे, जबकि रवि कुमार ऊपर सूखी जगह पर बैठा हुआ था। जब पांचों दोस्त नहाकर बाहर निकले तो उन्हें किनारे पर रवि के कपड़े रखे मिले, लेकिन रवि वहां नजर नहीं आया। काफी देर खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो दोस्तों ने उसके पानी में डूबने की आशंका जताई। तुरंत पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी देर रात हादसे की जानकारी मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह 6 बजे इसके बाद सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को भी बुलाया गया। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद शव पानी में नीचे फंसा मिला है। शव का निकालकर अलवर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।