अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने ब्लू थाई स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पाली निवासी पंकज पंवार, अलवर के गाजूका निवासी सोहिल, चौकीबास निवासी आर्यन, दिल्ली दरवाजा बाहर निवासी मुकेश और हिंदूपाड़ा निवासी नवीन शामिल हैं। स्पा सेंटर पर मिली थी संदिग्ध गतिविधियां पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. दीपक कुमार और सीओ उत्तर शहर अंगद शर्मा के निर्देशन में की गई। शिवाजी पार्क थाना प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा अपनी टीम के साथ स्पा सेंटर पहुंचे, जहां जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और स्पा सेंटर में संचालित गतिविधियों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के दौरान शिवाजी पार्क थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।