अलवर में सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद भी प्रशासन की लापरवाही सामने आई। जिस जगह पर एक्सीडेंट हुआ वहां पहले यूआईटी ने आधा-अधुरा ब्रेकर बनाया। और फिर उस पर सफेद पट्टी तक नहीं की। दैनिक भास्कर द्वारा मामला उठाने के बाद उसी दिन ब्रेकर बनाकर उस पर सफेद लाइनिंग की गई, लेकिन वह भी अधूरी छोड़ दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रेकर पर एक तरफ 6 लाइनें बनाई गईं, जिनमें से 2 लाइनें आधी अधूरी रह गईं। आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां करोड़ों के घोटाले सामने आते हैं, वहीं 100-200 रुपए के छोटे काम भी सही तरीके से पूरे नहीं किए जा रहे। दरअसल, 2 मई को जैन मंदिर रोड पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में रिक्शे में सवार स्कीम नंबर 10 निवासी 7वीं क्लास की 13 साल की छात्रा छवि अरोड़ा की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बची। हादसे के बाद लोगों ने बताया कि उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद प्रशासन ने ब्रेकर बनवाए, लेकिन उनमें भी लापरवाही बरती गई। मीडिया द्वारा अधूरे कार्य का मुद्दा उठाने के बाद यूआईटी ने लाइनिंग करवाई, लेकिन वह भी पूरी नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के लगाए आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन केवल औपचारिकता निभा रहा है और गंभीरता से काम नहीं कर रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ साल में अलवर शहर में सड़क पार करते समय चार लोगों की मौत हो चुकी है, फिर भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हर बार किसी हादसे के बाद ही अस्थायी उपाय किए जाते हैं, जो स्थिति को सुधारने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। आमजन का कहना है कि स्पीड ब्रेकर बनाने में प्रशासन ने लीपापोती की है, वह अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा। लोगों ने कहा कि प्रशासन मौत के बाद भी गंभीर नहीं है। बतादें, पिछले डेढ़ साल में अलवर शहर में सड़क पार करते समय चार लोगों की मौत हो चुकी है, फिर भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हर बार किसी हादसे के बाद ही अस्थायी उपाय किए जाते हैं। --- ये खबर भी पढ़ें स्कूली छात्रा की मौत के बाद आधे-अधूरे स्पीड ब्रेकर बनाए:सफेद पट्टी ही नहीं बनाई, डेढ़ साल में 4 मौतें हुईं; हर बार हादसे के बाद जागा प्रशासन अलवर में 2 मई को कार की टक्कर से 7वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। घटना के बाद उसी जगह दो ब्रेकर बनाए गए हैं। लेकिन इतनी जल्दबाजी में बनाए की आधे अधूरे रह गए। इन ब्रेकर पर सफेद पट्टी तक नहीं है। मामला अलवर शहर में स्कीम 10 जैन मंदिर मोड़ पर का है। (पूरी खबर पढ़ें) ई-रिक्शा के नीचे दबी स्कूली छात्रा की मौत, VIDEO:कार ने टक्कर मारी, उछलकर नीचे गिरी; बड़ी बहन के साथ घर जा रही थी अलवर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार 7वीं क्लास की 13 साल की छात्रा की मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। घटना शहर में स्कीम 10 जैन मंदिर मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। (पूरी खबर पढ़ें)