मंगलवार को राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसमें अलवर से साइंस स्ट्रीम में बेटियों ने बाजी मारी तो वहीं कॉमर्स में लड़के अव्वल रहे। बिना सुविधाओं के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सैंकड़ों छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। इस बार सरकारी स्कूलों का रिजल्ट भी शानदार रहा। साइंस व कला संकाय की तुलना में कॉमर्स में अलवर बहुत कम केवल 506 स्टूडेंट्स थे। इनमें बेटियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रही। जबकि साइंस में भी बेटियों की संख्या बेटों से कम है। लेकिन साइंस में रिजल्ट बेटों से अच्छा है। जबकि कला संकाय में तो बेटियों का ही दबादबा है। कला संकाय में अलवर जिले से करीब 10 हजार से अधिक बेटियां थी। जिनका रिजल्ट भी बेटों से काफी अच्छा आया है। सफाईकर्मी के बेटे के बायोलॉजी में आए पूरे 100 नंबर:मजदूर पिता की बेटी के साइंस स्ट्रीम में 99% अंक; पिछले साल से साइंस का रिजल्ट रहा कम