अलवर में पानी की समस्या पर प्रदर्शन करने वालों पर विभाग ने मुकदमा दर्ज कर दिया। शहर के वार्ड 12 के कुछ हिस्सों में पानी सप्लाई नहीं होने पर बुधवार को लादिया पंप हाउस पर ताला लगाने और विरोध करने करीब 150 लोग पहुंचे थे, लेकिन एईएन ने 2 लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कराया। इसके विरोध में गुरुवार दोपहर 1 बजे मनुमार्ग स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई। उन्होंने कहा कि दो लोगों पर ही केस दर्ज क्यों किया गया? हम सब पर भी केस किया जाएा। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ जमकर विरोध जताया। साथ ही वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में गंदा पानी आने पर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने जलदाय विभाग के हाय-हाय के नारे भी लगाए। महिलाएं बोलीं- पानी की समस्या, लेकिन अफसर कहते खूब आ रहा जलदाय विभाग के कार्यालय पर टोली के कुआं निवासी महिला बाला देवी ने बताया- हमारे घर पानी नहीं आता है। गर्मी में पीने के पानी की समस्या है। वहीं अफसर कह रहे हैं फिजूल में आए हो। क्षेत्र में खूब पानी आता है। वहीं महिला बिमला देवी ने कहा- हमारे यहां गंदा पानी आ रहा है। लादिया पंप हाउस पर बुधवार को 150 से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। सबने विरोध किया था, लेकिन दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वाटर बॉक्स का ताला महिलाओं ने बंद किया था, लेकिन गलत लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा वापस लिया जाए। मुकदमा वापस लेने की मांग हरबक्श का मोहल्ला निवासी महिला ललिता शर्मा ने कहा- पंप हाउस पर बुधवार को विरोध में 150 लोग थे, लेकिन जेईएन ने सिर्फ 2 जनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जो गलत हुआ है। उनके खिलाफ मुकदमा वापस लिया जाए। ललिता ने बताया- एईएन बोल रहे हैं कि पानी ऐसे ही आएगा, जबकि पानी 10 दिन में एक बार आता है। अब अधिकारी बोल रहे हैं कि पानी टैंकर से भिजवा सकते हैं। इसके अलावा कोई समाधान नहीं है। कुछ महिलाएं गंदा पानी बोतल में लेकर पहुंच गईं। यह खबर भी पढ़ें... घरों में 5 दिन में पानी की सप्लाई,अधिकारियों का घेराव:महिला को देखकर थानेदार बोले- 'मैंने आपको देख रखा है'; राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज गर्मी के साथ ही पानी का संकट भी गहराने लगा है। अलवर के वार्ड 12 में 4 से 5 दिनों में पानी की सप्लाई होती है। इससे परेशान लोगों ने आज लादिया फील्ड सप्लाई प्वाइंट पर जाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को घेराव कर दिया। नौबत ये आई गई कि पुलिस जाब्ता बुलाना पड़ा।पानी की सप्लाई होने के बाद ही लोग शांत हुए। (पूरी खबर पढ़ें)