अलवर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राहत के बीच चिंता की बात यह है कि जिले में अब तक पिछले साल की तुलना में 41.71 फीसदी से कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे मानसून की रफ्तार अभी भी सामान्य से कमजोर बनी हुई है। दरअसल, अलवर के कठूमर और खेड़ली इलाके में दोपहर को तेज बारिश हुई। वहीं शहर में करीब डेढ़ बजे के बाद कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। नटनी का बारा, मालाखेड़ा, माधोगढ़, उमरैण, रामगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश होने से किसानों के चेहरें खिले। जिले में 20 से 22 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट असल में सोमवार सुबह से ही जिले में घने बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे से जिले के कई ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जबकि शहर में दोपहर करीब 1:30 बजे बाद बारिश हुई। शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हुई, जो कुछ देर बाद तेज बारिश में बदल गई। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने के बाद थम गई। हालांकि, कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 20 से 22 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट है। उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देखें, 3 PHOTO'S अलवर में मानसून की स्थिति इस बार मानसून अब तक कमजोर बना हुआ है। 19 जुलाई तक जिले में औसतन 146.08 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 41.71 प्रतिशत कम है। मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से तापमान में आएगी गिरावट मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।