अलवर में मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय शहर में कुछ बादल छाए हुए थे। अरावली की पहाड़ियों को बादलों से चारों ओर से ढका हुआ था, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया। सुबह करीब 8 बजे धूप निकलने के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा, हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव की संभावना है। आज बारिश की संभावना मौसम विभाग की 15 सितंबर की स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अलवर में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के दौर की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 16 सितंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 17 सितंबर को भी बादल रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा 18 सितंबर को मौसम में बदलाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी भी दी गई है। इसके बाद 19 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 20 सितंबर को भी आसमान में बादल रहने का अनुमान है। अगले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 30 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलवर में मानसून सीजन के दौरान अब तक 502.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि 15 सितंबर तक सामान्य मानसून के हिसाब से 518.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से जिले में अब तक सामान्य से करीब 3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश होने पर इस कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।