अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में रामनगर कॉलोनी में 66 साल की बुजुर्ग महिला माया धानका पत्नी बनवारी लाल की मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच करेगी। अचानक बिगड़ी तबीयत मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि माया धानका लंबे समय से दमे की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। काफी समय से बीमार थी परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे रवि ने बताया कि उनकी मां काफी समय से बीमार चल रही थीं। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें एक बेटा अविवाहित है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। उसके अनुसार जांच की जाएगी।