अलवर जिला परिषद के 39 वार्डों में बीजेपी व कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद अब उनके शपथ पत्र से पता चला कि आधे से अधिक प्रत्याशी 10वीं पास भी नहीं हैं। कांग्रेस व बीजेपी के 28 प्रत्याशी केवल साक्षर हैं। इसका मतलब ये है कि पंचायत चुनाव में 10वीं पास की योग्यता नहीं हटती तो इनमें से आधे तो चुनाव ही नहीं लड़ पाते। प्रत्याशियों की संपत्ति की बात करें तो वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. विमला वर्मा के पास करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। वहीं वार्ड 16 से चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सरपंच सीमा मीना के पास 1 रुपया भी नहीं है। उनके पति व दोनों की संपत्ति केवल करीब 1 लाख रुपए हैं। वहीं वार्ड 21 से चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी संतोष मीना के पास 48 लाख रुपए की संपत्ति हैं। संतोष ने हाल में स्कूल व्याख्याता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। उनके पति बन्नाराम मीनाा सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। उनका प्रॉपर्टी का काम है। वे पिछली बार राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जिला परिषद के चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों में वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी नसरू खान के पास 2.60 करोड़, वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी ताहिर के पास 1.10 करोड़, वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता मीना के पास 1.80 करोड़, वार्ड 25 से कांग्रेस प्रत्याशी मगन चंद के पास 2.55 करोड़ रुपए, वार्ड 12 से ललिता मीना के पास 1.73 करोड़, वार्ड 11 से बीजेपी प्रत्याशी रेशम के पास 4.49 करोड़, वार्ड 10 से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम के पास 1.09 करोड़, वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी मूलचंद के पास 1.06 करोड़, वार्ड 7 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता देवी के पास 3.20 करोड़ रुपए की संपति हैं। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों की संपत्ति 6 लाख से लेकर 84 लाख रुपए तक है। RAS अधिकारी की पत्नी चुनाव लड़ रही कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी ने सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों की पत्नियों को टिकट दिया है। जयपुर सचिवालय में आरएएस अधिकारी सूंडाराम की पत्नी रेशम को वार्ड 11 से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। रेशम के पास करीब 4.49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एक दो वकील भी भाग्य आजमा रहे हैं। वार्ड 10 से बीजेपी ने महंत अनंतनाथ को टिकट दिया। वे मंदिर के पुजारी हैं। जिनके पास 68 लाख रुपए की संपत्ति है। खास बात यह भी है अलवर में किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। बीजेपी के 11 और कांग्रेस के 17 प्रत्याशी केवल साक्षर वार्ड-1 से बीजेपी प्रत्याशी गुड्डी देवी, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री, वार्ड 4 से भाजपा प्रत्याशी रामा देवी, कांग्रेस प्रत्याशी फरमीना, वार्ड 6 से बीजेपी प्रत्याशी हरेता साक्षर, कांग्रेस से सीमा गुर्जर साक्षर है। वार्ड 7 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता देवी, वार्ड 8 से कांग्रेस की बसंती देवी, वार्ड 10 से कांग्रेस के भोला राम गुर्जर, वार्ड 11 से बीजेपी प्रत्याशी रेशम व कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर दयाल मीणा, वार्ड 17 से बीजेपी के संतोष व कांग्रेस प्रत्याशी बबीता खंडेलवाल भी साक्षर है। वार्ड 18 से बीजेपी प्रत्याशी आशा सैदावत, वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी सद्धाम हुसैन, वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला, वार्ड 24 से बीजेपी प्रत्याशी फतेह मोहम्मद, वार्ड 26 से कांग्रेस प्रत्याशी शब्बो, वार्ड 28 से बीजेपी प्रत्याशी सीमा व कांग्रेस प्रत्याशी विमलेश, वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता मीणा, वार्ड 33 से कांग्रेस प्रत्याशी सहिस्ता, वार्ड 34 से कांग्रेस प्रत्याशी माया, वार्ड 36 से बीजेपी प्रत्याशी हुनीषा व कांग्रेस प्रत्याशी जिलसाना, वार्ड 37 से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी, वार्ड 38 से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति वर्मा, वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी नसरू खान केवल साक्षर हैं। ये प्रत्याशी छठी, 8वीं पास, 10वीं व 12वीं पास वार्ड 19 से छठी पास देवकरण मीणा हैं। वहीं 8वीं पास बीजेपी से मीरा मीना व सरोज और कांग्रेस से केदार सैनी हैं। 10वीं पास में बीजेपी के तीन व कांग्रेस के चार प्रत्याशी हैं। कांग्रेस में वार्ड 3 से धारा सिंह, वार्ड 16 से अनीता मीना व 24 से जमील खां व 32 से अर्जुन सिंह हैं। वहीं बीजेपी से वार्ड 5 से कमलेश, वार्ड 14 से लालचंद, वार्ड 26 से प्रत्याशी सत्यवीर 10वीं पास हैं। बीजेपी 11 प्रत्याशी 12वीं पास, कांग्रेस का 1 12वीं पास योग्यता वाले प्रत्याशी बीजेपी से 11 जने हैं वहीं कांग्रेस से केवल एक प्रत्याशी 12वीं पास हैं। बीजेपी में वार्ड 2 से पुष्पेंद्र, वार्ड 3 से पुरुषोत्तम लाल, वार्ड 8 से वीरवती देवी, वार्ड 12 से बीजेपी प्रत्याशी, वार्ड 13 से हरीश कुमार, वार्ड 15 से कौशल कुमार शर्मा, वार्ड 22 से हेमंत कुमार यादव, वार्ड 25 से सोदान सिंह, वार्ड 30 से कृष्ण कुमार, वार्ड 34 से सरिता राज, वार्ड 38 से कृपा देवी, वार्ड 39 से प्रदीप जैन हैं। वहीं कांग्रेस से वार्ड 14 से रमेश चंद रैगर 12वीं पास हैं। ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कांग्रेस में ज्यादा जिला परिषद सदस्य चुनाव के प्रत्याशियों में बीजेपी के दो व कांग्रेस के 7 प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। जिनमें बीजेपी के वार्ड 9 से मूलचंद डीगवाल, वार्ड वार्ड 27 से सीमा शर्मा हैं। कांग्रेस से कुलसुम, वार्ड 19 से शिव सहाय मीणा, वार्ड 21 से एकता मीणा, वार्ड 23 से अर्पिता चौधरी, वार्ड 27 से जीतन कुमारी, वार्ड 29 से मनीषा देवी, वार्ड 30 से लक्ष्मीकांत हैं। पोस्टग्रेजुएट में बीजेपी के 3 व कांग्रेस के 4 प्रत्याशी कांग्रेस में वार्ड 2 से मंजू गुर्जर, वार्ड 12 से ललिता मीना, वार्ड 13 से बिमला वर्मा, वार्ड 20 से सुमन गब्बर पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं बीजेपी से वार्ड 16 से सीमा मीना, वार्ड 21 से संतोष मीना, वार्ड 35 से गगनदीप पीजी हैं।