सिरोही में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी पुष्पेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहर में स्थित अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में एडीएम डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, एएसपी किशोर सिंह चौहान, एसडीएम हरिसिंह देवल और सीओ मुकेश चौधरी भी मौजूद रहे। इनके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक किशनाराम लोल, वीरेंद्र सिंह चौहान, गणपत सिंह और चिराग रावल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।