तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन होगा। मोहन लाल नैनीवाल ने बताया कि डॉ बी. आर. अम्बेडकर जन उत्थान समिति मित्रपुरा के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। मंगलवार सुबह 8 बजे मुख्य बस स्टैंड से संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की जयंती पर विशाल महारैली निकलेगी। महारैली मुख्य बस स्टैंड से मुख्य बाजार पहुंचेगी। मस्जिद से निकलेगी। बाजार से होते हुए कोली मोहल्ला जाएगी। राजपूत मोहल्ला पहुंचेगी। मीठी कोठी जाएगी। सरकारी अस्पताल से निकलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। वहां दोपहर 12 बजे सभा होगी। सभा में अनेक समाजों के लोग शामिल होंगे। सरकारी संस्थानों में सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग आएंगे। राजनेता आएंगे। समाज सुधारक आएंगे। यहां डॉ बी. आर. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। नशा मुक्ति की प्रेरणा दी जाएगी। समाज सुधार की प्रेरणा दी जाएगी।