अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ से महीनों से लंबित हैंडपंप की समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों की समस्या हल हो गई। ऐसे ही बिजली के तारों, ड्रेनेज और पानी की पाइपलाइन के लीकेज का भी समाधान हो गया। अजमेरवासियों की भेजी हुईं ऐसी ही अन्य समस्याओं के समाधान भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया में हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की लंबित समस्या दूर हुई… अमित मुद्गल बने 'पब्लिक के स्टार' अजमेर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पुलिस लाइंस से किशन गोपाल ने बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गली में बिजली के तारों से हरे पेड़ों की शाखाएं दू रही हैं। इनसे स्पार्क की वजह से कई बार शॉर्ट सर्किट हो चुका है। बारिश में करंट आने का डर भी बना हुआ है। इस पर टाटा पावर के ऑपरेशन हेड अमित मुद्गल ने समस्या का समाधान करवा कॉलोनी के लोगों को राहत दी है। जर्जर हैंडपंप बदलने से बुझने लगी प्यास शहर के अंगिरा नगर, बिहारीगंज रोड से अरुण कुमार जांगिड़ ने जर्जर हैंडपंप की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके इलाके में लगे सरकारी हेंडपंप से पूरे मोहल्ले की प्यास बुझती है। लेकिन नल का ऊपरी हिस्सा टूट जाने के कारण सारा पानी बह जाता है। इस समस्या के सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। ड्रेनेज सिस्टम सही हुआ, जलभराव खत्म अजमेर की गोटा कॉलोनी, फायसागर रोड से दुर्गेश ने अपनी कॉलोनी की समस्रूा पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि अजमेर में प्रवेश करते ही सबसे पड़ने वाली उनकी कॉलोनियों में ट्रांसफॉर्मर के पास बरसात का पानी भरा हुआ है। वहीं नालियों में मिट्टी–कचरा भरा होने से निकासी नहीं हो पा रही इससे सारा पानी गलियों और मुख्य रास्तों पर भर जाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने ड्रेनेज सिस्टम सही कर समाधान करवा दिया। पानी की सप्लाई में लीकेज सुधारा ‘भास्कर समाधान’ पर आदर्श नगर से वैभव नागर ने पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल के नीचे चौराहे पर पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। इसे कई बार सही कर चुके लेकिन यह बार–बार लीक हो जाती है। इसे रोज सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। समस्या पर कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज बंदकर समस्या का समाधान कर दिया। आइए अब एक नजर उन समस्याओं पर भी डालें, जिनका समाधान होना अभी बाकी हैं… बंदरों के डर से घर में कैद अजमेर के बृजलाल गोधा ने बंदरों से हो रही परेशानी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि उनके क्षेत्र इंदिरा कालोनी, पुराना बड़गांव ग्राम पंचायत सेदरिया में आए दिन बच्चों– महिलाओं पर बंदर हमला कर उन्हें काट रहे हैं। मजदूरी के लिए घर से जाना और वापस आना भी मुश्किल हो गया है। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। करीब 20–25 की संख्या में आने वाले ये बंदर पटाखों की आवाज से भी नहीं डरते हैं। टूटी सड़क और जाम ड्रेनेज से परेशान अजमेर के सुमेर राव ने लोहा खान कॉलोनी की गली नंबर 4 से टूटी सड़क, जाम ड्रेनेज और सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में अधिकारी किसी भी समस्या की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। टूटी ड्रेनेज लाइन के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भरता है जिससे गलियों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाकर कॉलोनीवासियों को राहत दें। बेसहारा पशुओं से राहगीर परेशान न्यू अम्बावाड़ी, तोपदड़ा से गौरांग गोयल ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोसट की है। उन्होंने लिखा की उनकी कॉलोनी में गोयल राशन की दुकान वाली गली में बेसहारा पशुओं की बड़ी परेशानी है। बेसहारा गाय, सांड राहगीरों और वाहन चालकों के सामने खड़े होकर रास्ता रोक लेते हैं जिससे गली में जाम लग जाता है। अवैध डेयरी संचालक दूध निकालने के बाद अपने पशु खुला छोड़ देते हैं। खराब रोड लाइट, अंधेरे में लोग ‘भास्कर समाधान’ पर उमराव कुमार ने वरुण सागर रोड से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा की वरुण सागर रोड से चामुंडा माता मंदिर रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर बीते कई दिनों से रो लाइट्स खराब हैं। शाम को अंधेरे के कारण मंदिर आने–जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी इसका समाधन संबंधित विभाग ने अब तक नहीं किया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर