जोधपुर। बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एक्सपो के तहत 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को बिश्नोई उद्यमी महिलाओं के लिए अमृता एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। रातानाडा स्थित माहेश्वरी सदन में लगने वाली एग्जीबिशन में महिलाओं की ओर से स्टॉल्स संचालित की जाएंगी। सभी प्रतिभागी अपने-अपने उद्योग और उत्पादों का प्रदर्शन करने के साथ ही दूसरी महिलाओं को रोजगार सहित उद्योगों के लिए प्रेरित करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में मेहंदी कार्यक्रम और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 1 नवंबर की शाम को बिश्नोई महिलाओं की ओर से पारंपरिक वेशभूषा पर प्रतियोगिता होगी। इसमें बालिकाएं भी भाग ले सकेंगी। विजेताओं को स्मार्ट बिश्नोई महिला-अमृता बिश्नोई अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।