बांसवाड़ा से करीब 80 किलोमीटर दूर आनंदपुरी थाना पुलिस ने भवानपुरा गांव में 27 किलो अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके घर के आंगन से भारी मात्रा में अवैध गांजे के पौधे बरामद किए। बरामद किए गए पौधों का कुल वजन 26.960 किलोग्राम है। ​‘ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कार्रवाई ​पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि उदयपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए 15 फरवरी से 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' चलाया जा रहा है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार की अगुवाई में पुलिस टीम ने भवानपुरा गांव में दबिश दी। ​तलाशी के दौरान एक व्यक्ति अशोक के घर के आंगन में भारी मात्रा में गीले गांजे के पौधे पड़े मिले। ​खेत में उगाए पौधे, आंगन में सुखाने रखे थे ​पूछताछ में आरोपी अशोक ने कबूल किया कि उसने ये पौधे पास ही स्थित अपने खेत में अवैध रूप से उगाए थे। पुलिस ने जब पौधों का वजन कराया तो वह करीब 27 किलो निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी जांच सल्लओपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में एसएचओ कपिल पाटीदार के साथ एएसआई जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल महेशचंद्र और कांस्टेबल भरत कुमार की मुख्य भूमिका रही।