भीलवाड़ा | राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के तत्वावधान में संचालित जीव दया अभियान के तहत भीषण गर्मी के दौरान गौवंश सहित पशु-पक्षियों के लिए जल व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से 100 सीमेंट की पानी की टंकियों और गो-पात्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। सेवा कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 10 बजे हरिशेवा धाम में होगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर हंसराम महाराज, सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और शहर विधायक अशोक कोठारी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब और संरक्षक हेमंत कोठारी ने बताया कि पशु-पक्षियों और गौवंश के लिए पेयजल उपलब्ध कराना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।