चूरू | डिजिटल युग में साहित्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रही इंकवेल इनोवेटर्स मंच वाराणसी की ओर से हुई काव्य प्रतियोगिता सुपर 20 में चूरू की अनिशा भार्गव पुत्री मुकेश भार्गव को काव्य अलंकरण सम्मान पत्र व स्वर्ण पदक मिला है। अनिशा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। अनिशा ने मेरा कृष्ण नाम से कविता भेजी, जिसको खूब सराहा गया तथा उसे काव्य अलंकरण सम्मान पत्र व स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। मंच संस्थापिका सृष्टि शर्मा ने बताया कि कवियों को जोड़ने व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।