भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर क्षेत्र में मिर्च मंडी वाली गली के पास एक स्क्रैप गोदाम में आज दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब गोदाम से धुआं निकलता हुआ देखा तो गोदाम मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचित किया सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक दो गाड़ियां पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद आग को बुझाया जा सका। मामला शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया थाना क्षेत्र के मिर्च मंडी वाली गली में महेंद्र गोखरू के स्क्रेप गोदाम में आज दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब स्क्रैप गोदाम से धुआं निकलते हुए देखा तो गोदाम मालिक महेंद्र गोखरू और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। जेसीबी से स्क्रैप खाली करवा आग को बुझाया लेकिन गोदाम में स्क्रैप भरा होने के चलते आग स्क्रैप में अंदर ही अंदर सुलगती रही। मौके पर जेसीबी को बुलवाया गया और जेसीबी की मदद से स्क्रैप गोदाम से बाहर निकलवाने के बाद आग को बुझाया गया। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग लगने से हजारों रुपए का स्क्रैप जलकर राख हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।