भास्कर न्यूज | बाड़मेर अणुव्रत समिति बाड़मेर ने प्रमुख व प्रतिष्ठित नागरिकों को अणुव्रत सम्मान व अणुव्रत साहित्य देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर चिन्मयी गोपाल का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष और जोधपुर संभाग सह संयोजक अखिल भारतीय साहित्य परिषद पवन संखलेचा नमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बोथरा, सदस्य मेघराज मेघ ने कलेक्टर को अणुव्रत उपरना पहनाया। अणुव्रत साहित्य और अणुव्रत दैनन्दिनी भेंट की। समिति अध्यक्ष पवन संखलेचा नमन ने कहा कि अणुव्रत समिति पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक समरसता, नशे के खिलाफ अभियान को लेकर कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आचार्य तुलसी से प्रेरित अणुव्रत आंदोलन पिछले 78 वर्षों से समाज को सही दिशा दे रहा है। समिति समय-समय पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और सामाजिक स्थानों पर जागरूकता और सेवा के कार्यक्रम कराती रही है। उन्होंने अणुव्रत आचार संहिता, अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्स्ट, अणुव्रत प्रबोधन की संक्षिप्त जानकारी भी दी। कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने इन कार्यों की सराहना की। समिति का धन्यवाद किया। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश बोथरा भाईपा ने दी।