चूरू | गोसंरक्षण व संवर्धन निधि नियम के तहत गोशालाओं व नंदीशालाओं को दी जाने वाली सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। गोपालन पोर्टल पर आवेदन 27 जुलाई तक होंगे। पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पात्रता के लिए गोशाला का पंजीयन 30 मार्च 2025 या इससे पहले होना जरूरी है। गोशाला में कम से कम 100 टैगशुदा गोवंश होना व एक साल का लगातार संचालन भी जरूरी है।