राजसमंद| भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से खदान और बीड़ी श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के पात्र श्रमिकों के बच्चों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर कर दिया गया है। इससे पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। संबंधित श्रमिक परिवारों के विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।