नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आज एक अप्रैल से कई बदलाव लागू होंगे जिनका असर आमजन पर देखा जाएगा।इनमे सबसे बड़ा असर टोल दरों में बढ़ोतरी के रूप में दिखाई देगा।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने टोल शुल्क में वृद्धि की है,जिससे प्राईवेट और कॉमर्शियल वाहनों से सफर महंगा होगा। स्कूल का समय बदला शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। आंगनवाड़ी दो बजे तक चलेगी आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदला गया है, जहां सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालन होगा। सरकारी अस्पताल का टाइम चेंज सरकारी अस्पतालों की ओपीडी टाइमिंग में भी परिवर्तन किया गया है। अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। कोर्ट दोपहर एक बजे तक कोर्ट के टाइम में भी 13 अप्रैल से बदलाव लागू होगा। इसके तहत अदालतों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। जयपुर दिल्ली के मिली दो रोडवेज की एसी बस आज से भीलवाड़ा से जयपुर ओर भीलवाड़ा- जयपुर-दिल्ली के लिए दो नई एसी बसों का संचालन किया जाएगा।