अजमेर जिले के अरांई में थार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि थार का भी अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। आरोपी ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा शनिवार रात 9.30 बजे हुआ। बहन के घर गई थी महिला एक्सीडेंट में कटसूरा (अजमेर) निवासी गीता घासल (38), भंवर लाल घासल (18) और काला तालाब (अजमेर) निवासी हनुमान की मौत हुई है। हनुमान गीता की बहन का बेटा था। एएसआई छोटू लाल ने बताया कि गीता अपने बेटे साथ बहन के घर गई थी। वहां से हनुमान के साथ दोनों गांव लौट रहे थे। अरांई के एसडीएम ऑफिस के पास उनकी बाइक को थार ने पीछे से टक्कर मार दी। दो की मौके पर मौत थार ने टक्कर से बाइक सड़क पर घिसटती चली गई। जिससे भंवरलाल व हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता गम्भीर घायल हो गई। तीनों को किशनगढ़ (अजमेर) हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गीता देवी के पति की 5 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वहीं, हनुमान की मां की तबीयत खराब थी, इसलिए गीता अपने बेटे के साथ उनके यहां खेती से जुड़ा काम करने गई थी। थार ड्राइवर मौके से फरार घटना के बाद ही थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थार के दोनों एयरबैग खुल गए। एएसआई ने बताया- पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजन को दी जाएगी। (इनपुट सहयोग-प्रकाश सिंधी, अरांई) …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सड़क हादसे में दो भाइयों समेत तीन की मौत: 2 बाइकों में हुई थी भिड़ंत; पिता और 3 साल का बेटा भी घायल बांसवाड़ा जिले के रोहनवाड़ी गांव में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात 9 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़िए…