डूंगरपुर. जेष्ठ महीना शुरू हो गया है और गर्मी भी सातवें आसमान पर पहुंचने को तैयार है। शनिवार को दिन का पारा 41 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का पारा 44 डिग्री के पार जाएगा। ऐसे में इस गर्मी से केवल अधिकाधिक पौधरोपण ही जनजीवन को सुरक्षित रख सकते है। शहर के वसुंधरा विहार में राज्य बजट घोषणा में 22.50 लाख रुपए की लागत से वंडर पार्क का निर्माण किया है। यहां कलाकृतियों को वेस्ट मोटरसाइकिल, कार और साइकिल के पुराने पुर्जों ओर बेकार सामान से तैयार किया गया है। इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पौधा लगाता हुए बच्चा संदेश दे रहा है कि अगर आज पौधे लगाने शुरू नहीं किए तो वो दिन दूर नहीं जब हमें ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर घुमना पड़ेगा।