बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर मंगलवार को जयपुर पहुंचीं। वह सुजानगढ़ में एक मॉल की लॉन्चिंग में शामिल होंगी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अवनीत ने मीडिया से बातचीत की और अपने जयपुर से जुड़ाव का जिक्र किया। अवनीत जयपुर के साथ शेखावाटी क्षेत्र की यात्रा भी करेंगी। 2010 में उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘डांस के सुपरस्टार्स’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे कार्यक्रमों में भी नजर आईं। डांस के मंच से मिली पहचान ने उनके लिए टेलीविजन की दुनिया के दरवाजे खोले। वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। आठ साल की उम्र में शुरू किया था करियर अवनीत का जन्म पंजाब के जालंधर में 13 अक्टूबर 2001 को हुआ। उन्होंने 2012 में टेलीविजन शो ‘मेरी मां’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘सावित्री-एक प्रेम कहानी’, ‘एक मुट्ठी आसमान’ और ‘हमारी सिस्टर दीदी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। ऐतिहासिक धारावाहिक ‘चंद्र नंदिनी’ में राजकुमारी चारुमति की भूमिका ने भी उनके अभिनय को पहचान दिलाई। हालांकि, उन्हें व्यापक लोकप्रियता धारावाहिक ‘अलादीन-नाम तो सुना होगा’ से मिली। 2018 से 2020 के बीच प्रसारित इस शो में उन्होंने राजकुमारी यास्मीन का किरदार निभाया। अभिनेता सिद्धार्थ निगम के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इस भूमिका के बाद अवनीत युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय चेहरा बन गईं। ‘मर्दानी’ से फिल्मों में रखा कदम 2014 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' से अवनीत कौर ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में अवनीत ने मीरा का किरदार निभाया। इसके बाद वह ‘मर्दानी 2’ में भी नजर आईं। 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने टीकू का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘छिड़ियाखाना’ और ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में भी उन्होंने अभिनय किया।