दिल्ली में वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को उठाना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते, बल्कि इसकी मार झेलते हैं। कोर्ट ने दिल्ली की खराब हवा, पराली जलाने और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई। CJI सूर्यकांत ने प्रदूषण रोकने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के प्रयासों पर सवाल उठाते हुए तंज कसा, 'उम्मीद है आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे।' कोर्ट ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…