भास्कर न्यूज | टोंक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नमदा एक्सपोर्ट फैक्ट्री परिसर में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। जिस का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा व उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में प्राधिकरण सचिव (एडीजे) दिनेश कुमार जलुथरिया ने कहा कि 1 मई को विश्वभर में कार्य की गरिमा और श्रमिकों के अधिकारों के सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में यह दिन श्रमिकों के योगदान के स्मरण के साथ-साथ शोषणकारी श्रम को समाप्त करने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां, निर्धारित कार्य घंटे, ओवरटाइम के अधिकार तथा महिला श्रमिकों की सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र हैं और किसी भी प्रकार के शोषण, वेतन विवाद या कार्यस्थल दुर्घटना की स्थिति में निशुल्क सहायता ले सकते हैं।