बांसवाड़ा| भीमकुंड तीर्थ पर सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की ओर से जन जागरुकता सम्मेलन और स्नेह मिलन हुआ। शुरुआत भीम कुंडेश्वर महादेव के भजन से हुई। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने कहा कि सेवा काल में साथ काम करने वाले साथियों से ऐसे आयोजनों के जरिए फिर मिलने का अवसर मिलता है। सेवानिवृत्ति के बाद का समय परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डिप्टी गोपीचंद मीणा ने संस्थान के माध्यम से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष कमलाशंकर और प्रभारी तेजकरण मईड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में 75 वर्ष से अधिक आयु वाले सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के संभागीय अध्यक्ष शांतिलाल चौबीसा, जिलाध्यक्ष मोहनलाल चंद्रावत, लक्ष्मण सिंह, हरिश्चंद्र सिसोदिया, मोहनलाल पंड्या, सज्जन सिंह राठौड़ सहित कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद थे।