शहर के नेचर पार्क में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ संदीप कुमार ने की। कार्यक्रम की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लानेट रखी गई। इस मौके पर डीएफओ ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के प्रभाव को कम करने के लिए सीएफसी आधारित उपकरणों का न्यूनतम प्रयोग किया जाना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने ओजोन परत के संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया। स्टूडेंट्स के लिए विश्व ओजोन दिवस की थीम पर चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने ओजोन परत की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसीएफ मनीष कुमार, रेंजर आशुतोष शर्मा, रेंजर महेश जाखड़, शांति प्रकाश, गजेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।