कोलवा | गुढ़लिया की ढाणी नवादया में शनिवार रात श्रीश्याम जनउपयोगी सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य कीर्तन आयोजित हुआ। गायक कलाकार रामवीर भुख्मारिया, नवल घीया, सतवीर सिंह और दिनेश गुढा ने 'सारे तीरथ धाम' और 'हारे का सहारा' जैसे भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम में बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाकर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। इत्र और पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने जमकर नृत्य किया। अंत में आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान सुवालाल मीना, बाबूलाल और अमित झालानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।