पाली में पहले चरण के पंचायती राज चुनाव के तहत मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी नगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत समितियों की 157 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के बाद अब सभी उप सरपंचों के नाम प्रशासन ने जारी किए हैं। कई स्थानों पर र्निविरोध उप सरपंच चुने गए। पहले चरण में जिले की पांच पंचायतों के 157 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के लिए वोटिंग 24 अक्टूबर शनिवार को हुई थी और उसी रात को नतीजे जारी किए गए थे। 25 अक्टूबर को उप सरंपच पदों क लिए नाम लिए गए थे। जहां जरूरी था, वहां मतदान हुआ वहीं कई जगह निर्विरोध उप सरपंच बनाए गए। अब दूसरे चरण के लिए जिला परिषद के 15 और पंचायत समिति 84 वार्डों के लिए 28 अक्टूबर मतदान होगा। वही 30 अक्टूबर को पाली, रोहट, बाली, देसूरी पंचायत के 146 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा। 30 अक्टूबर को ही पंच-सरपंच का परिणाम मतदान के बाद जारी किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का परिणाम 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। अब जानिए- किस पंचायत समिति की कौनसी ग्राम पंचायत से कौन बना उपसरपंच बगड़ी नगर पंचायत समिति में विजेता उप सरपंच मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में विजेता उप सरपंच सोजत पंचायत समिति में विजेता उप सरपंच सुमेरपुर पंचायत समिति में विजेता उप सरपंच रानी पंचायत समिति में विजेता उप सरपंच