क्षेत्र में रात 8 बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हुई इस ओलावृष्टि से किसानों की सब्जी, लौकी, खरबूजा और तरबूज जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बेर के आकार के ओलों से पशु-पक्षियों को भी क्षति पहुंची है। इस ओलावृष्टि से लोटवाड़ा, बैजूपाड़ा, नांगल, बड़ा बास, चांदेरा, सुरैर और पाडली सहित कई गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।