झालावाड़| श्री खेजड़ी के बालाजी सेवा समिति की ओर से शरद पूर्णिमा पर रविवार को बालाजी को 151 किलो प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। समिति अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शरद पूर्णिमा पर रात्रि में खीर प्रसादी तैयार कर उसे चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। इसके बाद रात 11 बजे बालाजी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।