बालोतरा में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार चोरी कर बंडल बनाते समय करंट लगने से 2 चोरों की मौत हो गई। झुलसने से एक चोर का हाथ इतना ज्यादा जल गया था कि वह अलग हो गया। उसकी उंगलियां और अंगूठा भी जलकर लगभग गायब हो गए थे। घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के कोठाला गांव में शुक्रवार रात 12 बजे की है। शनिवार सुबह 7:30 बजे आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो उन्होंने दोनों चोरों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। तारों को इकट्ठा करते समय लगा करंट धोरीमन्ना थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया- खेताराम (23) पुत्र चेनाराम और गिरधारीराम (23) पुत्र सोनाराम निवासी कोठाला की मौत हुई है। कोठाला गांव में नई बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा था। शुक्रवार रात दो युवक बिजली के तार चोरी करने पहुंचे। कनेक्शन के लिए नए तार डाले जाने थे। इनमें करंट नहीं था। दोनों युवक इन तारों को इकठ्ठा कर रहे थे। इसी दौरान तार का एक कोना ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइट से टच हो गया। इसी से नए तारों में करंट दौड़ा और युवकों के हाथ-पैर झुलस गए। दोनों के शरीर और हाथ बुरी तरह जल गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, डिस्कॉम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डिस्कॉम टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इनपुट : दिनेश ढाका करंट से चोर की मौत पर ये खबर भी पढ़ें… हाईटेंशन लाइन का तार चुराते समय लगा करंट, मौत:33KV की लाइन पर 7 घंटे लटका रहा शव, 1 चोर झुलसा; छोड़कर भाग निकले साथी भरतपुर में हाईटेंशन बिजली लाइन से तार चुराने आए 2 चोर करंट की चपेट में आ गए। 1 चोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का हाथ झुलस गया। पूरी खबर पढ़ें…