NEET पेपर लीक मामले और लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन देशभर में जारी है। बिहार में आज बंद है। इस दौरान पटना और सीवान सहित 8 जिलों में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में सीवान में पथराव से SP घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और करीब 10 राउंड फायरिंग की। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी के प्रयागराज में 10हजार लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के 20 शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इंदौर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बिहार: बंद के दौरान सीवान में 10 राउंड फायरिंग,8 जिलों में पत्थरबाजी, भागलपुर में लाठीचार्ज, पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा पटना। NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिसंक होता जा रहा है। सीवान में प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे गए। 10 राउंड से ज्यादा सीधी फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी की पत्थर से सीवान एसपी पूरन झा के हाथ में चोट लगी है। करीब 6 जिलों में पत्थर चले हैं। इधर, छपरा में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी बिल्डिंग में चढ़कर पोस्टर फाड़े। बैरिकेडिंग लेकर भागते नजर आए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे हैं, इस दौरान जज की गाड़ी भी फंसी दिखी। है। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की तस्वीरें: देखें: बिहार में पथराव की 20 तस्वीरें उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में 10,000 छात्र सड़क पर, सांसद लिखी फॉर्च्यूनर पलटी:कॉकरोच पार्टी के समर्थन में तेज बारिश के बीच प्रदर्शन
यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में शनिवार को 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। भारी बारिश के बीच भी रुके नहीं, जोरदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज में छात्र हाथों में संविधान लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे। कुछ बारिश में डांस कर रहे थे। कुछ ताली-थाली बजा रहे थे। कुछ जगहों पर भीड़ बेकाबू हो गई। सांसद लिखी एक फॉर्च्यूनर कार पलट दी। एक स्कॉर्पियो के शीशे फोड़ दिए। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: इंदौर में नीम लेकर पहुंची छात्रा,बोली- सिस्टम के बैक्टीरिया साफ करना है; ट्रेन में लगे नारे- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… भोपाल। NEET पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों से बर्बरता के विरोध में एमपी में भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर 25 दिन से आंदोलन जारी है। शुरुआत 5 विद्यार्थियों ने धरने से की थी। अब यहां रोज हजारों प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। पुलिस यहां पर ड्रोन से निगरानी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: जेन-Z का प्रदर्शन जारी, जालंधर में DC ऑफिस के सामने पोस्टर लेकर बैठे जालंधर। पंजाब में आज शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 7 शहरों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका; पुलिस से भिड़े देहरादून। NEET पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, रुड़की और रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के साथ ही CJP समर्थित कॉलेज छात्रों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं, हल्द्वानी में धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर… अब देखें देश के अन्य शहरों में प्रदर्शन की तस्वीरें: बेंगलुरु: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन का प्रदर्शन मुंबई : तिरंगा विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए चेन्नई: स्टूडेंट्स का पोस्टर-बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन कोलकाता: विरोध रैली के दौरान धक्का-मुक्की, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों का बचाव किया ------------------- ये खबर भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी पर पुलिस का पहरा क्यों:ICU, लिफ्ट, कॉरिडोर में जवान तैनात; रिपोर्टर को रोका, परिवार खामोश नई दिल्ली। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल की पांचवी मंजिल। यहीं 21 साल की साक्षी भर्ती है। साक्षी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर गई थी। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मची और साक्षी भीड़ के नीचे दब गई। इसके बाद से वह अस्पताल में है। कहानी बस इतनी नहीं है। मैं साक्षी से मिलने अस्पताल गई तो एक अजीब बात महसूस हुई। गेट पर, लिफ्ट के बाहर और साक्षी के वार्ड के बाहर हर जगह पुलिस है। क्यों? यह समझ नहीं आया। साक्षी तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिसवालों ने रोक दिया। क्यों का जवाब मिल गया। पढ़ें पूरी खबर…