पंजाब में आज शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे, तब तक नहीं मानेंगें। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, किसान संघ नेता जोगिंदर उगराहां ने ऐलान करते हुए कहा कि वो 27 जुलाई को स्टूडेंट्स के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे 1 महीने से ज्यादा देर से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, हम उनका साथ देने जाएंगे। प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS… प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…