बालोतरा के गुड़ामालानी क्षेत्र के बारासण गांव में 23-24 अप्रैल की रात लगाए गए लोहे के जाल में फंसकर एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका पैर टूट गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और वन्यजीव प्रेमी मौके पर पहुंचे और हिरण को धोरीमन्ना स्थित अमृता देवी रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल, गोगाजी मंदिर के पास शिकारियों ने जमीन में लोहे का जाल बिछाया था। इसी जाल में हिरण फंस गया, जिससे उसका एक पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने मौके पर पहुंचकर उसे जाल से बाहर निकाला और रेस्क्यू के लिए भेजा। सूचना पर वन विभाग के रेंजर श्रीराम विश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से लोहे का जाल जब्त किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के घरों में दबिश दी। घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश रहा और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धोरीमन्ना रेस्क्यू सेंटर में चल रहा इलाज घायल हिरण को तुरंत धोरीमन्ना स्थित अमृता देवी रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वन्यजीव प्रेमियों की सक्रियता से समय रहते हिरण को उपचार मिल सका। वन विभाग ने मौके से जाल जब्त किया सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर श्रीराम विश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लोहे का जाल जब्त किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद संदिग्धों के घरों पर दबिश दी गई। आरोपी के घर से खाल और पका मांस मिला डीएफओ वन संरक्षक सविता दहिया के निर्देशन में धोरीमन्ना वन विभाग की टीम ने बारासण में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से खाल और पका हुआ मांस बरामद किया गया, जिससे शिकार की पुष्टि हुई। मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार वन विभाग ने हीराराम पुत्र सुजाराम और उसके साथी भाटीराम को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम में विमला, नरेश कुमार, तीजो, धोली, रामजीवन गोदारा और ओमप्रकाश विश्नोई शामिल रहे। ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- इससे जुड़ी खबर पढ़ें… बाड़मेर– लोहे के फंदे से हिरण का पांव टूटा:जमीन में दबा रखा था, लोगों ने पहुंचाया रेस्क्यू सेंटर, एक व्यक्ति डिटेन बालोतरा में शिकारियों ने कुंड (फंदा बनाकर) से हिरण का शिकार करने का प्रयास किया। लोहे के फंदे की चपेट में आने से हिरण का एक पैर टूट गया। पूरी खबर पढ़ें