बालोतरा जिले में प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने अवैध कपड़ा इकाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंडल ने जेसीबी की मदद से कई फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से संचालित हो रही अवैध इकाइयों के खिलाफ की गई। कपड़े सुखाने के ढांचे को भी तोड़ा कार्रवाई के दौरान गिड़ा क्षेत्र में धोरों के बीच चल रही एक अवैध कपड़ा फैक्ट्री को पूरी तरह तोड़ दिया गया। फैक्ट्री परिसर में कपड़े सुखाने के लिए बने लकड़ी के बड़े ढांचों को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह, बालोतरा शहर में चौच मंदिर के पास संचालित एक अन्य अवैध कपड़ा फैक्ट्री पर भी प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने कार्रवाई की। यहां भी जेसीबी की सहायता से फैक्ट्री को हटाया गया और कपड़े सुखाने के लिए लगे लकड़ी के ढांचों को तोड़ दिया गया। लगातार शिकायतें मिल रही थी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक तंवर ने बताया कि बालोतरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कपड़ा इकाइयों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन इकाइयों से प्रदूषण फैलने की आशंका को देखते हुए मंडल यह कार्रवाई कर रहा है। गिड़ा और बालोतरा शहर में बिना अनुमति चल रही कपड़ा फैक्ट्रियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है। अवैध इकाइयों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अवैध इकाई संचालकों में हड़कंप मच गया है।