बालोतरा के जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति ने दो चरणों में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 'केबीसी क्विज कॉन्टेस्ट' और 'ब्रिलिएंट स्टूडेंट अवार्ड समारोह' शामिल थे। 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम के पहले चरण में 'केबीसी क्विज कॉन्टेस्ट' हुआ। इसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। ग्रुप सचिव मनोज चोपड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस क्विज कॉन्टेस्ट के सफल आयोजन में संयोजक अरविंद चौपड़ा, कोषाध्यक्ष मुकेश चोपड़ा और संगठन मंत्री कीर्ति विनायकिया का सहयोग रहा। ग्रुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उन्हें सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में 'ब्रिलिएंट स्टूडेंट अवार्ड' समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जेएसजी रीजन उपाध्यक्ष आनंदजी मेहता, ओसवाल समाज उपाध्यक्ष दीपकजी भंडारी, वर्षीतप समिति संयोजक संपतराज भंडारी और वर्धमान स्कूल शिक्षण संस्थान संयोजक पृथ्वीराजजी गोठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला मेरिट में स्थान वाली समाज की प्रतिभाएं सम्मानित इस समारोह में बालोतरा जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली जैन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, ग्रुप के लगभग 25 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। अवॉर्ड समारोह का संचालन संयोजक पदम सिंघवी ने किया। कार्यक्रम के लिए प्राइस स्पॉन्सर के रूप में रमेश कुमार और स्मिथ कुमार सिंघवी परिवार का विशेष योगदान रहा। ग्रुप उपाध्यक्ष जितेंद्र जीरावला ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के बाद सभी सदस्यों ने स्थानीय रेस्टोरेंट में रात्रिभोज किया। इस पूरे आयोजन में ग्रुप के सभी सदस्यों की एकजुटता और उत्साह देखने को मिला।