बालोतरा में एक युवक ने घर के पास पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसे परिजनों ने देखा और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सिवाना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। घटना बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके कुशीप गांव बीती रात की है। सुसाइड घर के पास पेड़ से लटककर किया है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। खाना खा कर सोया था, सुबह लटका मिला पुलिस के अनुसार, कुसीप गांव निवासी गीगाराम पुत्र उदाराम रात को घर पर खाना खाकर सो गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद घर से निकलकर पास में पेड़ से लटककर जान दे दी। परिजनों को जब गीगाराम नहीं मिला, तो इधर-उधर ढूंढा, पेड़ से लटका देखकर चिल्लाए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कारणों की जांच में जुटी पुलिस जानकारी मिलने पर सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौका मुआयना किया। परिजनों की उपस्थिति में शव को नीचे उतारकर सिवाना उप जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।