भीलवाड़ा में त्योहारी सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार रात बनेड़ा कस्बे में कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो मावा नष्ट करवाया। निरीक्षण के दौरान मावा खराब पाए जाने पर विभाग ने उसे मौके पर ही फिंकवा दिया। साथ ही मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। 300 किलो मावा नष्ट कराया सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया- जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बनेड़ा स्थित मेसर्स चारभुजा मावा भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब मावा मिलने पर करीब 300 किलो मावे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। मावे का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। त्योहारी सीजन में जारी रहेगा अभियान डॉ. शर्मा ने बताया- त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए विभाग का निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी साक्षी जैन, शाहरुख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे।