बांसवाड़ा में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। बच्चे की गर्दन और मुंह नोच लिया। लोगों ने शोर मचाकर सियार को भगाया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन तुरंत हॉस्पिटल ले गए। बच्चे के गाल पर 9 टांके आए हैं। वहीं गर्दन के आसपास भी सियार के नाखून लगे हैं। मामला कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के नयागांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे का है। मासूम के मामा पप्पू ने बताया- नीलेश मेरा भांजा है, और सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जंगल से आए सियार ने उसे अकेला देख हमला कर दिया। सियार ने मुंह, गाल और गर्दन पर नोच लिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख सियार वहां से भाग निकला। अब ग्राफिक से समझिए कैसे हुआ हमला… बांसवाड़ा रेफर किया ​घटना के तुरंत बाद मासूम को निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया। ​इसके बाद परिजन बच्चे को तुरंत एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने सियार के काटने से फटे हुए गाल पर करीब 8 टांके लगाए गए हैं।