बांसवाड़ा में 19 साल की बेटी की हत्या के बाद पिता का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला है। बेटी का शव मिलने के मामले में 4 दिन पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके 4 दिन बाद पिता का शव मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भतीजे का आरोप है कि उन्हें बेटी की हत्या के मामले में कोई सुराग मिला था। ऐसे में, उनकी भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर सुसाइड माना है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला कुशलगढ़ के पाड़ला गांव का मंगलवार का है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम ने भी सबूत जुटाएं हैं। 4 दिन पहले बेटी की हत्या; पिता का शव फंदे से लटका मिला कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को आलिया (55) की बेटी रितिका (19) की मौत के मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। मंगलवार को आलिया का शव घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला था। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। आलिया की 6 बेटियां हैं और रितिका सबसे छोटी बेटी थी। खाट पर मिला था शव परिजनों के अनुसार, रितिका सुबह करीब 9 बजे खेत गई थी। शाम करीब 5 बजे उसका शव खाट पर पड़ा मिला। उसके गले में रुमाल बंधा था और गले पर नाखून के निशान थे। इसी आधार पर हत्या की आशंका जताई थी। आरोप: चाचा को कुछ पता चला था भतीजे राजदीप ने आरोप लगाया कि उनके चाचा आलिया को इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी या सुराग मिले थे। इसी वजह से उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि मामला दबाया जा सके। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज किया है। सुसाइड के मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ग्रामीणों की धमकियों से परेशान स्टूडेंट ने सुसाइड किया:पिता पर हत्या के आरोप में परेशान करते थे; स्कूल से लौट कर पेड़ पर फंदा लगाया LDC एग्जाम के 15 दिन बाद कैंडिडेट ने किया सुसाइड:रिजल्ट को लेकर था परेशान; किराए के रूम में रहकर करता था पढ़ाई पत्नी के छोड़ने के 1साल बाद पति ने किया सुसाइड:बेटे ने रिपोर्ट में कहा- मां के जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगे थे