खरीफ आपदा राहत की राशि और फसल बीमा का भुगतान समय पर नहीं होने पर किसानों में आक्रोश है। बुधवार को बांसवाड़ा में भारतीय किसान संघ ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्दी समाधान नहीं किया गया तो गढ़ी, घाटोल और गनोड़ा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। ​संघ पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 10 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में पहले भी दो बार ज्ञापन दिए हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। ​ज्ञापन में मुख्य रूप से बांसवाड़ा जिले के कई किसानों की पैदावार को 'शून्य' बताए जाने पर गहरा रोष जताया। किसान नेताओं का कहना है कि कृषि विभाग और प्रशासन उत्पादन शून्य मान रहा है, तो फिर किसानों को आपदा राहत और फसल बीमा का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा? उन्होंने मांग की है कि खरीफ आपदा राहत की राशि और फसल बीमा का भुगतान शीघ्र किया जाए। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) और प्रशासन से की गई प्रमुख मांगें ​इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, जिला अध्यक्ष खोमजी पटेल और जिला मंत्री सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।