बांसवाड़ा जिले में एक 19 साल की युवती का शव फंदे पर लटका मिला। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। लेकिन, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उसे मारकर फंदे पर लटकाया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उसका शव घर के ऊपर बने कमरे में मिला। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। हादसे के वक्त माता-पिता गए थे रिश्तेदार के यहां ​जानकारी के अनुसार छात्रा माता-पिता किसी रिश्तेदार के घर गुजरात गए हुए थे। मृतका का भाई, दादा और दो बहनें मौजूद थीं। रविवार रात युवती रोजाना की तरह घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में पढ़ाई करने गई थी और वहीं सो गई थी। घर के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे। मृतका के भाई ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात युवक घर में घुसा था, उनकी नींद खुली तो वह भाग गया। रात 3 बजे कमरे में जाकर जाकर देखा तो बहन फंदे से लटकी हुई मिली। ​हत्या की आशंका, जमीन को छू रहे थे घुटने ​परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर मृतका के घटने जमीन से टिके हुए थे। ऐसे में परिजनों को हत्या की आशंका है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मंगलवार सुबह 11 बजे मौके पर पहुंची और शव को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। थानाधिकारी का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।