जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज 13 अक्टूबर मंगलवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों में शुरुआती सुस्ती देखने को मिली, जिसके चलते पहले दिन जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर केवल 1-1 ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा जिले में मतदान दूसरे चरण के तहत आयोजित किया जाएगा। इस चरण में जिले की प्रमुख 4 पंचायत समितियों के क्षेत्रों में मतदान संपन्न होगा, जिनमें छोटी सरवन, गनोड़ा, , घाटोल और तलवाड़ा पंचायत समितियां शामिल हैं। पहले दिन नामांकन की स्थिति अब आगे का चुनावी कार्यक्रम जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 28 अक्टूबर व वार्ड पंच-सरपंच के लिए 30 अक्टूबर को होगा मतदान। ​शुरुआती दिन कम नामांकन दाखिल होने के बाद अब जैसे-जैसे अंतिम तारीख नजदीक आएगी, राजनीतिक दलों में टिकट वितरण और प्रत्याशियों द्वारा परचे दाखिल करने की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।