पंचायतीराज चुनावों के दूसरे चरण में बांसवाड़ा जिले की 4 पंचायत समितियों में चुनाव होने हैं। इनमें गनोड़ा, घाटोल, छोटी सरवन और तलवाड़ा की 139 ग्राम पंचायतों में करीब 500 सरपंच दावेदार सामने आए हैं। आने वाले दिनों में दावेदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। वहीं, कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुनने के लिए एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गांवों की चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने और उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद बढ़ने की संभावना है। अब पढ़िए- किस वार्ड से कौन दावेदार मैदान में