बांसवाड़ा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आज (शुक्रवार) 4.5 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग की ओर से ग्रिड सब-स्टेशनों और लाइनों के मेंटेनेंस तथा पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते सुबह 7:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे परतापुर, गढ़ी (डडूका), बोरी, भगोरा, बड़ोदिया, छींच, करजी, बांसवाड़ा शहर के कई इलाके, शाहपुर, भगतपुरा, वनाला और पदारपाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। ​जानिए… आपके क्षेत्र में कब और कितने घंटे बंद रहेगी बिजली बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित बिजली कटौती को देखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।