बांसवाड़ा में रविवार से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए कुल 5,498 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह भर्ती परीक्षा 17 जुलाई तक चलेगी। सुबह से केंद्रों पर लगी अभ्यर्थियों की कतारें परीक्षा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुबह के समय केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गहन जांच के बाद मिला प्रवेश नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। अभ्यर्थियों को गहन जांच और पहचान पत्रों के सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जूते-चप्पल की भी जांच गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों के कपड़ों, जूते-चप्पलों और पहचान पत्रों की भी बारीकी से जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। दो पारियों में हो रही परीक्षा विभाग के अनुसार 5,498 अभ्यर्थियों को दोनों पारियों में लगभग बराबर संख्या में बांटा गया है। दोनों पारियों की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की जा रही है।