पाली कोर्ट परिसर में बुधवार को बार काउंसिल के चुनाव को लेकर वोटिंग हुई। इसमें कुल 863 वकीलों में से 619 ने वोटिंग की। ऐसे में 71.72 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। बार एसोसिएशन पाली के अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि राजस्थान के वकीलों की नियामक संस्था ‘बार काउंसिल ऑफर राजस्थान’ के चुनाव पूरे प्रदेश में एक साथ बुधवार 22 अप्रैल को हुए। इसको लेकर पाली जिला मुख्यालय पर निर्वाचन बूथ अधिवक्ता चेंबर के भूतल में जिला न्यायालय परिसर में वोटिंग की गई। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चली। पीएम जोशी ने बताया कि जिला न्यायाधीश पाली राजेन्द्र कुमार द्वारा गठित टीम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डॉ शरद तंवर, विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गौरा सीजेएम ऋचा चौधरी के नियंत्रण, निर्देशन के तहत होने वाले मतदान के लिए जिला उपखंड अधिकारी पाली को अतिरिक्त ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है। तीन कार्मिक जिला प्रशासन से, दो जिला न्यायालय प्रशासन से, दो पुलिस कार्मिकों की नियुक्ति की गई थी। उपखंड अधिकारी द्वारा वीडियोग्राफी करवाई गई। वोट देने के दौरान वकीलों के मोबाइल बूथ से बाहर रखवाएं गए। 23 सदस्यों को एक साथ वरीयता अनुसार वोट दिए गए। मतदान के बाद मतदान बॉक्स जिला न्यायाधीश के पास स्ट्रॉग रूम में रखे गए। देखिए- तस्वीरें